Dream Astrology

स्वप्नों के अर्थ

वैज्ञानिकों के अनुसार निद्रा की अवस्था में भी हमारा मस्तिष्क सक्रिय रहता है। इस दौरान अचेतन मन की इच्छाएं, कल्पनाएं तथा अन्य समस्त प्रकार के विचार दिमाग में चलते रहते हैं। ये विचार ही हमें स्वप्न के रूप में दिखाई देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार स्वप्न हमारे भविष्य में होने वाली घटना का संकेत देते हैं। हालांकि सभी स्वप्न ऐसे नहीं होते, परन्तु कुछ स्वप्न ऐसे होते हैं जो निकट भविष्य में होने वाली बड़ी घटना का संकेत देते हैं।

भारतीय मनीषियों के अनुसार अवचेतन मन द्वारा दिखाए गए स्वप्नों को ही भविष्य का संकेत माना जा सकता है। मानव मस्तिष्क द्वारा दिन भर में संचित किए गए विचार, मन की अधूरी इ्च्छाएं आदि अगर स्वप्न में दिखाई देती हैं, तो उन्हें यथार्थ नहीं माना जाता। वरन यह मानव मन-मस्तिष्क द्वारा अपनी अधूरी कल्पनाओं को पूर्ण करने की इच्छा दर्शाता है।

हर सपने में छिपा होता है उसके पूरे होने का समय

स्वप्न के बारे में कुछ बातें ध्यान रखना अति आवश्यक है। दिन के समय देखे गए स्वप्न महत्वहीन होते हैं। यदि किसी स्वप्न को देखकर मन में अत्यधिक चिंता अथवा उल्लास छा जाए तो उस स्वप्न में व्यक्ति के भविष्य को लेकर कोई न कोई संकेत अवश्य छिपा होता है। इसी प्रकार स्वप्न का समय भी उसके पूर्ण होने का काल बताता है। रात के पहले पहर से लेकर मध्य रात्रि (रात 12 बजे तक) के बीच देखे गए स्वप्न एक वर्ष में, मध्यरात्रि से रात तीन बजे तक के स्वप्न एक महीने में तथा रात तीन बजे से लेकर सुबह सूर्योदय तक के समय में देखे गए स्वप्न सात दिन में अपना फल देते हैं।

शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं स्वप्न

स्वप्नों को शुभ तथा अशुभ दो प्रकार में बांटा गया है। स्वप्न में यदि घोड़ा, उल्लू, हाथी, सफेद बैल, जूते, लक्ष्मी, आराध्य इष्टदेव, गुरु, साधु अथवा वृद्ध व्यक्ति से आशीर्वाद मिलना, किसी बड़े जल का स्रोत (तालाब, नदी, सागर आदि), अन्न (गेहूं, चावल, सरसों, जौ आदि), धन-धान्य, पुष्प, छाता, शंख, कलश, कमल, नए वस्त्र, अर्थी दिखाई दे तो शुभ माना जाता है। रोते बालक को देखना, खंडहर या सुनसाह जगह पर भटक जाना, खुद के पांवों को कटा हुआ देखना, पानी में डूबना, रस्सी के बंधा हुआ देखना, किसी की हत्या होते हुए देखना, चोर देखना, पत्नी का अपहरण होते देखना, बारात में शामिल होते हुए दिखाई देना व्यक्ति के दुखद भविष्य का संकेत हैं। यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में दक्षिण दिशा में खड़े पितृगण बुलाते हुए दिखाई दें तो उसे अपना अंतिम समय अत्यन्त निकट मानना चाहिए।

स्वप्नों के अर्थ निम्न प्रकार हैं 

अंग दान करना – उज्जवल भविष्य का संकेत

अंगारों पर चलना – शारीरिक कष्ट प्राप्त होना

अंगुली काटना – घर में क्लेश होना

अँधा व्यक्ति देखना – होते हुए काम का रूक जाना

अँधेरा देखना – विपत्तियों में फंसना

अजगर देखना – शुभ

अजनबी से मिलना – किसी अनिष्ट घटना का होना

अट्हास करना – दुखद समाचार मिले

अनाज देखना – बिना वजह तनावग्रस्त होना

अनार के पत्ते खाना – शीघ्र विवाह योग

अनार खाना – संपत्ति मिलना

अन्त्येष्टि देखना – परिवार में मांगलिक कार्य

अपने अंग कटा देखना –  रोगमुक्ति तथा स्वास्थ्य लाभ

अपने दांत गिरते देखना – परिजनों को कष्ट हो

अपने पर हमला होते देखना – लम्बी उम्र मिलना

अप्सरा देखना – धन तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होना

अमरुद खाना – धन प्राप्ति

अमावस्या का होना – दुखों का अंत

अर्थी देखना – जल्दी ही धन प्राप्त होना

अर्द्धचन्द्र देखना – किसी औरत से सहयोग मिलना

आंकडे का वृक्ष देखना – शारीरिक कष्ट होना

आँचल से आंसू पोंछना या मुंह छिपाना – अच्छे समय का संकेत, मान-सम्मान की प्राप्ति

आंधी-तूफान देखना – संकट से छुटकारा तथा बड़ी सफलता का प्राप्त होना

आंसू देखना – शीघ्र ही परिवार में मांगलिक कार्य का होना

आग जला कर भोजन बनाना – व्यवसाय, नौकरी में तरक्की, धन प्राप्ति

आग में कपडा जलना – दुख मिलना

आत्महत्या करना – लम्बी आयु की प्राप्ति

आत्महत्या करना – सुखद समाचार की प्राप्ति

आम खाना – संतान सुख तथा धन प्राप्ति

आलिंगन (पुरुष का पुरुष से) देखना – शत्रुता बढ़ना

आलिंगन करना – काम सुख की प्राप्ति, सफलता प्राप्त होना

इत्र लगाना – सफलता तथा मान-सम्मान की प्राप्ति

इन्द्रधनुष देखना – संकट बढे , धन हानि हो

इमली खाना – औरत के लिए शुभ, पुरुष के लिए अशुभ

इष्टदेव की प्रतिमा चोरी होना – मृत्यु समान कष्ट भोगना

उजाड़ स्थान देखना – लंबी यात्रा का संकेत

उजाला देखना – बड़ी सफलता का संकेत

उधार लेना या देना – धन प्राप्ति

उल्टे कपडे पहनना – अपमानित होना

ऊंची इमारत देखना – मान सम्मान व धन की प्राप्ति

ऊंचे पहाड़ देखना – कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलना

ऊंचे वृक्ष देखना – मनोकामना पूरी होने में समय लगना

कछुआ देखना – सुखद समाचार मिले

कन्या देखना – धन लाभ

कपास देखना – सुख समृधि मिले

कपूर देखना – व्यापार में लाभ

कफन देखना – आयु लंबी हो

कबाडी देखना – अच्छे दिनों की शुरूआत

कबूतर देखना – प्रेमी/प्रेमिका से मिलना

कब्र खोदना – धन तथा संपत्ति प्राप्ति होना

कब्र खोदना – स्वयं के मकान का निर्माण

कब्रिस्तान या श्मशान देखना – असफलता का संकेत

कमल का फूल देखना – ज्ञान तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होना

कलश देखना – सफलता की प्राप्ति

काला रंग देखना – शुभ समाचार मिले

काली बिल्ली देखना – धन लाभ

कुत्ते को झपटते देखना – शत्रु की पराजय

कुमकुम देखना – मनवांछित कार्य में सफलता

कृपाण देखना – धार्मिक कार्य का होना

कोयल देखना/ सुनना – सुखद समाचार मिले

खरबूजा देखना – सफलता मिले

खलिहान देखना – मान-सम्मान की प्राप्ति

खुद को खिलखिलाते देखना – निराश और दुखी होना

खुली अलमारी देखना – धन की हानि

खून खराबा देखना – सौभाग्य प्राप्ति

गंजा सिर देखना – प्रतिष्ठा बढ़े

गधे की सवारी करना – शुभ समाचार मिले

गमला (खाली) देखना – अनावश्यक परेशान होना

गमला (फूल खिला हुआ) देखना – बड़ी सफलता प्राप्त

गाय देखना – धन की प्राप्ति

गायत्री पाठ करना – अत्यन्त दुर्लभ स्वप्न, मनवांछित सफलता का प्राप्त होना

गिलहरी देखना – बहुत शुभ

गीता अथवा अन्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना – समस्त कष्टों से मुक्ति

गीदढ़ देखना – शत्रुता बढ़े

गुड़ खाना – कार्य का पूर्ण होना

गुलाब का फूल देखना -मान-सम्मान बढ़े

गेरुआ वस्त्र देखना – सौभाग्य प्राप्ति

घडा भरा देखना – धन लाभ हो

घडी गुम होना – संभावित यात्रा का टलना

घर लोहे का देखना – मान सम्मान बढेगा

घर सोने का देखना – घर में आग लगने का संकेत

घाट देखना – तीर्थ यात्रा

घायल देखना – संकट से छुटकारा

घूंघट देखना – नया व्यापार शुरू होना

चन्द्र ग्रहण देखना – दुर्भाग्य का आगमन

चांदी का सामान देखना – घर में गृह क्लेश

चांदी के बर्तन में दूध पीना – धन-संपत्ति की प्राप्ति

चावल देखना – कठिनाई से धन मिलना

चुम्बन करना – आर्थिक समृद्धि प्राप्त हो

चूडिया तोड़ना – औरत देखे तो पति दीर्घायु हो

चूल्हा देखना – उत्तम भोजन की प्राप्ति

छत देखना – मकान बनना

छत्र देखना – सरकारी सम्मान प्राप्त हो

छाछ पीना – धन प्राप्ति

छोटे बच्चे को देखना – कार्य में सफलता मिले

जटाधारी साधु देखना – सौभाग्य प्राप्ति का शुभ लक्षण

जलता मुर्दा देखना – सुखद समाचार

जूते से पीटना – मान सम्मान बढेगा

जूते-चप्पल पहनना – यात्रा पर जाना

ज्वालामुखी देखना – स्थान परिवर्तन का संकेत

झगडा देखना – सुखद समाचार की प्राप्ति

झरना देखना (गर्म पानी का) – रोगग्रस्त होना

झरना देखना (ठंडे पानी का) – शुभ समाचार

टोपी (हैट) उतारना – मान सम्मान बढे

डंडा देखना – शत्रुओं से सावधान रहे

डाकू देखना – धन प्राप्ति

डॉक्टर देखना – निराशा

तकिया देखना – मान सम्मान बढे

तपस्वी देखना – मन शांत हो

तराजू में तुलना – रोग के कारण मृत्यु समान कष्ट हो

तलवार देखना – शत्रु पर विजय

तहखाना देखना या उसमे प्रवेश करना – तीर्थ यात्रा

तालाब में तैरना – स्वास्थ्य लाभ

तिजोरी टूटती देखना – व्यवसाय में तरक्की

तिजोरी बंद करना – धन वृद्धि

तितली देखना – विवाह सुख प्राप्त हो

तोता देखना – ख़ुशी मिले

त्र

त्रिशूल देखना – किसी अन्य के मार्गदर्शन से सफलता मिले

थप्पड़ खाना – कार्य में सफल हो

थप्पड़ मारना – अनावश्यक झगडे में फंसना

दरवाजा देखना – कोर्ट-कचहरी से मुक्ति

दरवाजा पार करना – मनचाही सफलता मिले

दीपक अथवा अगरबत्ती देवता को अर्पित करना – धार्मिक अनुष्ठान हो

धतूरा खाना – संकट से बचाव

धमाका होना – समस्याओं में बढ़ोतरी

धार्मिक आयोजन देखना – सौभाग्य प्राप्ति

धार्मिक स्थल देखना – धन, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा तथा ज्ञान की प्राप्ति

धुंआ देखना – कष्टों में फंसना

नंगा होना – विलासिता बढ़ना

नकाब लगाना – रोगग्रस्त होना

नगाडा देखना – धन वृद्धि

नदी देखना – सुखद भविष्य

नदी नाले में गिरना – दुर्भाग्य का संकेत

नमक खाना – झगडे में फंसना

नरक देखना – कठिनाइयों में फंसना

नारियल देखना – धन वृद्धि

नींबू काटना या निचोड़ना – मांगलिक कार्य होना

पकवान बनाना या खाना – बुरे समय का आगमन

पढ़ना या पढा़ना – कार्य में मनचाही सफलता मिलना

पतंग उडाना – लम्बी यात्रा हो

पर्स देखना – धन लाभ तथा स्वास्थ्य सुख

पागल देखना – मांगलिक कार्य होना

पान का वृक्ष देखना – संतान सुख की प्राप्ति

पानी देखना – सुख समृद्धि की प्राप्ति

पानी पीते देखना – धन प्राप्ति

पायल बजते देखना – स्त्री वियोग

पार्वती मां के दर्शन – समस्त प्रकार के सुख-संपत्ति की प्राप्ति

पार्सल लेना – अचानक धन लाभ

पालकी पर बैठना – स्वास्थ्य समस्याओं से घिरना

पालना देखना – पारिवारिक सुखों की प्राप्ति

पिंजरा खाली देखना – धन वृद्धि

पिंजरे में पक्षी देखना – गृह कलेश की पीड़ा

पीठ देखना – मित्र से बड़ा लाभ हो

पीतल के बर्तन देखना – व्यापार में बढ़ोतरी, धन लाभ

पीपल वृक्ष देखना – शुभ समाचार की प्राप्ति

पीली सरसों देखना – सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति

पुजारी बनना – तरक्की होना

पुरस्कार मिलना – अपमानित होना

पुल टूटना – संकट से मुक्ति मिले

पुल पार करना – आकस्मिक धन लाभ

पुलिस देखना – गैरकानूनी काम करना

पुस्तक खोना – अपमानित होना

पुस्तक मिलना – मान-सम्मान में वृद्धि

पुस्तकालय देखना – समृद्धि बढ़ना

पूजा पाठ या प्रार्थना करना – सुख, समृद्धि तथा शांति का संकेत

पूर्वज देखना – हर प्रकार का सुख प्राप्त होना

पेड़-पौधे देखना – कार्य में सफलता तथा आकस्मिक लाभ मिलना

पेन पेंसिल देखना – परीक्षा में उत्तीर्ण हो

पेशाब करना – संकट दूर हो, धन प्राप्ति

पैर कटे देखना – शत्रु की पराजय

पैर खुजलाना – लंबी यात्रा

पैसा मिलना – धन लाभ

पोंछा लगाना – स्थान परिवर्तन होना

पोशाक पहनना – शीघ्र ही रोगगस्त होना

प्रसाद बांटना – रोगमुक्त हो, समृद्धि मिले

प्रेम प्रस्ताव रखना – विवाह में विलंब

फंदा देखना – सभी समस्याओं से मुक्ति होना

फ़कीर या साधु देखना – सोचे हुए कार्य में सफलता हो

फटे कपडे देखना – धनहानि

फफोला फूटना – सौभाग्य का आगमन

फ़रिश्ता देखना – मनोकामना पूर्ण होना

फलाहार करना – सुख समृद्धि प्राप्त हो

फव्वारा देखना – सभी मुसीबतें दूर हो सुख, सौभाग्य की प्राप्ति

फांसी लगाना – जीवन में आकस्मिक परिवर्तन हो

फूल खिलते देखना – संतान सुख की प्राप्ति, प्रसन्नता मिले

फूल जलते देखना – किसी प्रियजन की मृत्यु

फूलदान देखना – मान सम्मान हो

बंद अलमारी देखना – धन प्राप्ति होना

बगीचा फुलवारी देखना – मनपसंद विवाह होना तथा सुख समाचार

बछिया देखना – शुभ समाचार मिले

बतख ज़मीन पर देखना – आर्थिक नुकसान

बतख पानी में तैरते देखना – शुभ समाचार की प्राप्ति

बधाई सन्देश मिलना – कोई बड़ा दुख मिलना

बन्दर देखना – धन प्राप्ति

बरसात देखना – खुशहाली तरक्की पाना

बरसात में छाता लगाकर चलना – संकटों से मुक्ति

बर्फ गिरते देखना – आर्थिक समृद्धि

बांस देखना – दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की

बाग-बगीचा देखना – रोगग्रस्त होना

बाघ देखना – शत्रु की हार

बाढ़ के पानी में तैरना – व्यापार में तरक्की

बाढ़ देखना – संकटों से छुटकारा, सौभाग्य का आगमन

बादल बरसना – पारिवारिक सुख की प्राप्ति

बादलों को छूना – आकस्मिक धन प्राप्ति

बादलों से बिजली गिरना – दुख भरी सूचना

बादाम देखना – धन वृद्धि

बारात में जाना – कोई दुखद समाचार मिले

बारिश में भीगते देखना – सुख समृद्धि मिले

बाल (अपने सिर के) काले देखना – धन लाभ

बाल (अपने सिर के) सफ़ेद देखना – समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होना

बाल कटे देखना – क़र्ज़ से छुटकारा हो, गृहक्लेश

बाल गिरना – आर्थिक कष्ट में घिरना

बाल संवारना – तीर्थ यात्रा हो

बिच्छु या अन्य कोई भयानक जीव देखना – अखंड धन प्राप्ति

बुझी अंगीठी देखना – शुभ समाचार की प्राप्ति

भण्डार देखना – प्रचुर मात्रा में धन लाभ

भभूत लगाना – शीघ्र दाम्पत्य सुख प्राप्त हो

भांग का नशा करना – अपमानित हो

भाई देखना – भाई की आयु वृद्धि हो

भिखारी देखना – कार्य से लाभ हो

भीख मांगना या देना – पारिवारिक सुख, संपत्ति की प्राप्ति

भीड़ देखना – प्रशंसा प्राप्त होना

भूकंप देखना – तबाही आने का संकेत

भेड़िया देखना – विश्वासघात का शिकार हो

भैंसा देखना – कड़े संघर्ष के बाद सफलता

मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल देखना – खुशहाली बढे

मकड़ी का जाल देखना – अच्छे समय का संकेत

मकान बनते देखना – मान सम्मान मिले

मगरमच्छ देखना – शुभ समाचार की प्राप्ति

मछली का जाल देखना – बुरे दिनों की आहट

मछली देखना – गृहस्थ सुख की प्राप्ति

मर जाना – धन वृद्धि मिले

मलाई खाना – धन वृद्धि हो

माँस खाना – मनवांछित इच्छा पूर्ण हो

मातम करना – खुशहाली बढ़े

माला (पूजा वाली) पहनना या पहनाना – अच्छे दिनों का संकेत

मिठाई खाना या बाँटना – बिगडे हुए काम बनेंगे

मिर्च खाना – सोचे हुए कार्य में सफलता

मुंडन कराना या होते देखना – गृहस्थ जीवन में तरक्की

मुरझाये फूल देखना – संतान को कष्ट

मुर्गी देखना – गृहस्थ सुख की प्राप्ति

मुर्दा उठा कर ले जाते देखना – मुफ्त का बिना मेहनत का धन मिले

मुर्दा शरीर को बोलना – बना काम बिगड़ जाएं

मुर्दे को जिन्दा देखना – समस्त चिंताओं से मुक्ति

मुर्दे को नहलाना – धन लाभ

मुर्दों का समूह देखना – गलत संगत में पड़ना

मोर नाचते देखना – शुभ समाचार मिले

मोर मोरनी का जोड़ा देखना – दाम्पत्य सुख मिले

यन्त्र बनाना या देखना – अशुभ फलों की प्राप्ति

यमराज को देखना – बीमारी दूर हो

योगासन करना – शुभ संकेत

रक्षा करना – मान-सम्मान तथा समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त हो

रक्षा बांधते देखना – प्रचुर धन लाभ

रजाई (नई) बनवाना – स्थान परिवर्तन हो

रजाई (फटी-पुरानी) देखना – शुभ कार्य का निमंत्रण

रजाई ओढ़ना – धन मिले

रद्दी देखना – रुके हुए धन की प्राप्ति

रफू करना – नए वस्त्राभूषण मिले

रसगुल्ला खाना – धन लाभ

रसभरी खाना – विवाह सुख

रसोईघर गन्दा देखना – अच्छा भोजन प्राप्त हो

रसोईघर स्वच्छ देखना – आर्थिक नुकसान

रस्सी लपेटना – कार्य में सफलता प्राप्त हो

राजा देखना – धन वृद्धि हो, मान-सम्मान की प्राप्ति

शरीर पर खरोंच लगना – रोगमुक्त होना

शीशा (मिरर) देखना – मनचाही इच्छा पूर्ण होना

शीशे में अपना मुंह देखना – नौकरी अथवा पत्नी की वजह से चिंता

संडास देखना – धन वृद्धि हो

सट्टा खेलना – धोखा मिलने के संकेत

सफेद झंडा देखना – सुखी होना

सर के बाल झड़ना – कर्ज़ से मुक्ति

सांप देखना – सौभाग्य का आगमन, धनवृद्धि

सांप मारना या पकड़ना – शत्रु पर विजय मिलनाष अचानक धन लाभ

सांप-नेवले की लडाई देखना – कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में उलझना

साला या साली देखना – दाम्पत्य सुख की प्राप्ति, धन प्राप्ति

सियार देखना – धन हानि तथा रोगग्रस्त होना

सुदर्शन चक्र देखना – बुरे कर्मों का फल मिले

सुन्दर स्त्री देखना – मान सम्मान की हानि

सूर्य देखना – मान-सम्मान तथा धन की प्राप्ति

सूर्य-चन्द्र का विनाश देखना – मृत्युसमान कष्ट

सोता शेर देखना – कार्य पूर्ण होगा

सोना दुसरे को देना – अपनी मुर्खता से दूसरों को लाभ पहुंचाना

सोना मिलना – धन वृद्धि

स्याही देखना – सरकार से सम्मान की प्राप्ति

स्वप्न में हीरे, मोती आदि अमूल्य रत्न देखना – प्रचुर लाभ, शक्ति, प्रतिष्ठा तथा धन की वृद्धि

स्वयं को अंगूठा चूसते देखना – पारिवारिक सम्पति में विवाद होना

स्वयं को आकाश में उड़ते देखना – बड़ी सफलता प्राप्त

स्वयं को आजाद होते देखना – तनाव तथा समस्याओं से मुक्ति

स्वयं को उदास देखना – शुभ समाचार मिलना

स्वयं को कुर्सी पर बैठे देखना – पदोन्नति हो

स्वयं को जंजीरों में बंधे देखना – समस्याओं से छुटकारा

स्वयं को भागते देखना – कष्ट मिटे, अच्छे दिनों का संकेत

हरा भरा खेत देखना – विद्या तथा धन प्राप्ति, यात्रा हो

हाथ कटा देखना – शत्रु की पराजय

हाथ कटाना – अपमानित हो

हाथ पर चोट लगना – माता-पिता के संबंध में दुखद समाचार

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.